Search

 
 
 

बोकारो : इलेक्ट्रो स्टील प्लांट में दुर्घटना में ठेका मजदूर की मौत

 
Bokaro : इलेक्ट्रो स्टील वेदांता में गुरुवार की सुबह बिचिंग प्लांट में कार्य के दौरान दुर्घटना में एक ठेका मजदूर की मौत हो गई. मृतक बबलू कुमार अमलाबाद का रहने वाला था. कार्य के दौरान बबलू कुमार सुबह करीब सात बजे जेसीबी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बोकारो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे रांची रेफर कर दिया. रांची  ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई. बेटी रानी ने बताया कि सूचना पाकर जब वह परिजनों के साथ बोकारो अस्पताल पहुंची, तो पिता बेहोश थे. इसके बाद वे लोग बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची ले जा रहे थे. रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस खबर से अमलाबाद में शोक की लहर दौड़ गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही