Search

 
 
 

बोकारो : नौकरी से हटाए गए ठेका मजदूरों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

 
Bokaro : बोकारो स्टील के ट्रैफिक और आईएमएफ विभाग में कार्यरत ठेका मजदूरों ने काम से निकाले जाने के खिलाफ बोकारो स्टील प्रबंधन और ठेकेदार के खिलाफ बोकारो के सेक्टर-4 स्थित गांधी चौक के बोकारो स्टील के एडीएम बिल्डिंग तक अर्धनग्न प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सभी मजदूर हाथों में बोकारो इस्पात कामगार यूनियन का झंडा थाम रखे थे. पिछले 20 से 22 वर्षों से यह ठेका मजदूर बोकारो स्टील के आईएमएफ और ट्रैफिक विभाग में काम कर रहे थे. मजदूर मिनिमम वेज की मांग करने लगे तो उन्हें हटा दिया गया. उसके बाद से ही मजदूर आंदोलनरत हैं. बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ठेका मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्राण सिंह ने कहा कि मजदूरों के साथ मिनिमम वेज को लेकर प्रबंधन और ठेकेदार मनमानी कर रहा है. मनमानी का विरोध करने पर मजदूरों को काम से हटा दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रबंधन रवैया नहीं बदलेगा तो प्लांट में अधिकारियों को जाने से रोक दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=249779&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : कॉमन रिव्यू मिशन की टीम पहुंची बोकारो, खंगाला दस्तावेज [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही