Search

 
 
 

बोकारो : बोकारो थर्मल में कंपनी की मनमानी के खिलाफ ठेकाकर्मियों ने काम ठप किया

 
Kathara (Bokaro) : डीवीसी बोकारो थर्मल में स्क्रैप कटिंग का कार्य कर रही राधा टीएमटी कंपनी की मनमानी के विरोध में ठेका मजदूरों ने शनिवार को काम बंद कर दिया. मजदूरों ने कंपनी परिसर में जमकर प्रदर्शन किया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. कहा कि कंपनी स्थानीय मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. जब मन हुआ, बिना कारण बताए काम से बैठा दिया जाता है. उन्हें जरूरी सुविधाएं भी नहीं दी जाती हैं. पिछले दिनों एक मजदूर काम के दौरान चोटिल हो गया, लेकिन कंपनी ने उसे चिकित्सा सुविधा तक मुहैया नहीं कराई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही