बोकारो रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ डीजीपी ने की समीक्षा बैठक
Ranchi/Bokaro: बोकारो निवास सभागार में डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बोकारो रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. रविवार को आयोजित किए गए समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी ने धनबाद और बोकारो जिले के एसएसपी, एसपी को संगठित आपराधिक गिरोह और अवैध खनन पर लगाम लगाने को कहा. डीजीपी ने बोकारो रेंज में संगठित आपराधिक गिरोह, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, अवैध खनन, कोयला तस्करी और नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान पर भी चर्चा की. इसके अलावा डीजीपी ने हत्या, डकैती, लूट, चोरी, गृहभेदन, स्नेचिंग, आर्म्स एक्ट, फिरौती के लिए अपहरण, बलात्कार, पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज कांड और उसके निष्पादन पर चर्चा की. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-government-should-release-rail-teka-agitators-unconditionally-kudmi-morcha/">रांचीःरेल टेका आंदोलनकारियों को बिना शर्त रिहा करे सरकार- कुड़मी मोर्चा
फरार अपराधियों के खिलाफ इनाम घोषित करने के निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी ने कहा कि झारखंड ने वैसे गैंगस्टरों पर हर संभव कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, जो राज्य से बाहर या विदेशों से अपने गिरोहों का संचालन करते हुए रंगदारी वसूल रहे हैं. जेल से छूटे अपराधकर्मियों का बेल कैन्सिलेशन कराने, स्पीडी ट्रायल कर अपराधियों को सजा दिलाने और फरार अपराधकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार पुरस्कार की घोषणा करने का निर्देश दिया.अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश
डीजीपी ने अपराध नियंत्रण हेतु की गयी कार्रवाई की अद्यतन जानकारी भी प्राप्त की. उन्होंने ड्रग्स (नारकोटिक्स) नेटवर्क और अवैध शराब व्यवसाय से जुड़े अपराधकर्मियों का पता करते हुए आखिरी संलिप्त अपराधकर्मी तक पहुंचकर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही कोयला, आयरन, बालू और पत्थर के अवैध खनन पर पूर्णतः रोक लगाने और उसपर आवश्यक कार्रवाई करने के के भी निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें- ट्रेन">https://lagatar.in/terror-in-the-area-due-to-the-incident-of-robbery-in-train-police-should-intervene-soon-pratul-shahdev/">ट्रेनमें डकैती की घटना से क्षेत्र में दहशत, पुलिस जल्द करे उद्भेदन : प्रतुल शाहदेव
Leave a Comment