Search

 
 
 

बोकारो : बाल-विवाह रोकने में करें सहयोग : बीडीओ

 
पेटरवार में बाल संरक्षण समिति की हुई बैठक,  सभी स्टेकहोल्डर्स हुए शामिल
Kasmar (Bokaro) : पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में सहयोगिनी एवं कैलाश सत्यार्थी चिड्रेन्स फाउंडेशन की ओर से 25 जुलाई को प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति सह स्टेकहोल्डर्स की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौरसिया ने की. कार्यक्रम का शुरूआत प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो ने की. सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन जिला समन्वयक फुलेंद्र रविदास ने दोनों संस्थाओं की ओर से पेटरवार प्रखंड क्षेत्र में बाल विवाह के खिलाफ चल रहे अभियान की विस्तृत जानकारी दी. वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप के साथ-साथ अपराध भी है. इसे रोकना हम सभी की जिम्मेवारी है. उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को बाल विवाह को रोकने के लिए शपथ दिलाई गई. इस अवसर पर प्रहलाद महतो, अशोक कुमार मुर्मू, चिकित्सा प्रभारी कुंदन राज, सीडीपीओ अलका रानी, एसआई सुबोध कुमार, शिक्षा विभाग, विभिन्न पंचायत की मुखिया, सचिव व पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-rising-above-politics-the-development-of-the-region-is-my-priority-anoop-singh/">

बेरमो : राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता- अनूप सिंह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही