Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : अमृत पार्क खोलने की तैयारी में जुटा निगम, अक्टूबर से होगा चालू

Advertisement
Advertisement
Bokaro : बोकारो जिले के चास नगर निगम के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 के किनारे बने अमृत पार्क अब खोलने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए निगम द्वारा काम किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जल्द ही यह पार्क गुलजार हो जायेगा. लोग यहां आकर पेड़- पौधों के बीच समय बीता पायेंगे. बता दें कि इसे पहले भी इस दिशा में पहल किय गया था. लेकिन उस समय पार्क खुल नहीं पाया था. एक बार फिर इस दिशा में काम शुरू किया गया है. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-sep-5-9-samvedak-blacklisted-jmm-warns-bjp-congress-vocal-land-bank-ruckus-namaz-hall-assembly-including-other-news-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी|5 सितंबर|9 संवेदक काली सूची में|Jmm ने Bjp को चेताया|लैंड बैंक पर कांग्रेस मुखर|विधानसभा में नमाज कक्ष पर बवाल|समेत अन्य खबरें और वीडियो|

अगले माह तक पार्क होगा गुलजार 

बता दें कि साल 2020 में पूरे देश में लगे लॉकडाउन में पार्क को भी बंद करना पड़ा था. लंबे समय तक पार्क बंद रहने और देखरेख सही से नहीं होने के कारण पार्क की स्थिति खराब हो गयी थी. पार्क में बड़े- बड़े घास उग गये है. और सांप- बिच्छु के डर से कोई आ भी नहीं रहा है. लेकिन निगम ने एक बार फिर इसे गुलजार करने की तैयारी में जुटा हुआ है. निगम द्वारा घास की कटाई और झूलों को ठीक  किया जा रहा है. जिसे जल्द ही आम आदमी यहां आ सके. लॉकडाउन की वजह से मनोरंजन के साधन भी धराशायी हो गए थे लेकिन सबका मरम्मति किया जा रहा है. निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अगले माह के पहले सप्ताह में पार्क शुरू हो जायेगा. जिसका लाभ आमलोगों को मिल सकेगा. उन्होंने बताया कि पार्क में अमूलचूल परिवर्तन किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-ddc-inspected-the-construction-work-in-sadar-hospital/">रांची

DDC ने सदर अस्पताल में चल रहे निर्माण का लिया जायजा, एजेंसी को जल्द काम पूरा करने का निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही