Search

 
 
 

बोकारो : कचरा फेंक कर भाग जाते हैं निगमकर्मी, लोगों ने किया विरोध

 
Bokaro :  चास नगर निगम क्षेत्र में रहनेवाले लोग इन दिनों निगम के कार्यों से नाराज हैं. लोगों का कहना हैं कि चास नगर निगम क्षेत्र में कचरा उठाव का काम निजी कंपनी चास इन भैरो यानी थ्री आर कंपनी कर रही है. इस कंपनी के स्टाफ निगम क्षेत्र से कचरा उठाव का काम तो कर लेते हैं लेकिन उसी कचरे को जहां-तहां गिरा कर पल्ला झाड़ लेते हैं. चास प्रखंड कार्यालय परिसर के बगल में स्थित एक अधिवक्ता के जमीन में कंपनी के द्वारा कचरा फेंका जा रहा था जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया और डंप करने का काम बंद करा दिया गया. इसे भी पढ़ें- घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-police-arrested-two-people-selling-lottery/">घाटशिला:

लॉटरी बेचते पुलिस ने किया दो लोगों को गिरफ्तार

 कचरा डंप होने से फैल रही दुर्गंध

स्थानीय लोगों का कहना है प्रखंड कार्यालय परिसर के पास शहर का कचरा डंप होने से दुर्गंध फैल रही है और बगल में स्कूल होने के कारण बच्चों और वहां रह रहे लोगों पर इसका असर पड़ रहा है. स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए कंपनी के प्रतिनिधि ने अधिवक्ता के द्वारा उक्त जमीन में कचरा फेंके जाने का सहमति देने की बात बताई. लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और कहा कि यहां किसी कीमत पर कचरा डंप करने नहीं दिया जाएगा. लोगों ने यह भी कहा कि कोई भी अधिवक्ता हो उन्हें इस तरह बिना लोगों की सहमति से इस तरह का काम करने नहीं देना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही