Search

 
 
 

बोकारो : चास में जलदोहन के खिलाफ निगम का अभियान, मोटर पंप जब्त

 

वार्ड 17 में मोटर लागाकर सप्लाई पाइपलाइन से खींच रहे थे पानी

 Bokaro : चास नगर निगम क्षेत्र के सभी घरों में समान पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगम की टीम ने 20 जुलाई को जलदोहन के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान वार्ड 17 में जलापूर्ति पाइपलाइन से मोटर के जरिए पानी खींचने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई. ऐसे लोगों के मोटर पंप सेट भी जब्त कर लिए गए. अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा. सप्लाई पाइपलाइन से मोटर के जरिए पानी खींचते पकड़े जाने पर मोटर जब्त करने के साथ ऐसे उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने निगम क्षेत्र के निवासियों से कहा है कि यदि कोई नियम का उल्लंघन कर रहा है, तो इसकी सूचना निगम को दें. मौके पर मनीष हाजरा, पवन कुमार, ललित लकड़ा, संतोष रजवार, बंटी पाठक आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-unite-against-the-anti-worker-farmer-policies-of-the-central-government-lakhanlal/">बेरमो

: केंद्र सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हों-  लखनलाल  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही