Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : आरटीई के तहत एडमिशन के लिए 8 को काउंसलिंग

Bokaro : शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत जिले के कुल 20 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023–24 के लिए प्रवेश परीक्षा में प्रतीक्षारत बच्चों की काउंसलिंग आठ मई को बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-2 स्थित कला केन्द्र में होगी. इसके तहत कक्षा की 25 प्रतिशत सीटों पर प्रतीक्षारत बच्चों का नामांकन किया जाएगा. काउंसलिंग सुबह 9 बजे से होगी. शिक्षा का अधिकार (आरटीई कोषांग) के नोडल पदाधिकारी ने गुरुवार 4 मई को नामांकन के लिए आवेदन किए प्रतीक्षारत बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ तय तिथि एवं समय पर उपस्थित होने की अपील की है. गौरतलब है कि जिले में आरटीई के तहत शेष 113 सीटों पर बच्चों का नामांकन होना है. विद्यालयवार रिक्त सीटों की संख्या का उल्लेख करते हुए नोडल पदाधिकारी ने बताया कि डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी सेंट्रल कॉलोनी फुसरो बोकारो में 20, भरत सिंह पब्लिक स्कूल में 04,  कृष्णा सुदर्शन सेंट्रल स्कूल में 05, कस्तूरबा श्री विद्या निकेतन ढोरी बेरमो में 09,  सेंट पॉल्स मॉडर्न स्कूल बोकारो थर्मल में 01, रुकमणी देवी पब्लिक स्कूल फुसरो में 04, वेटेज पब्लिक स्कूल फेज टू-बीटीपीएस में 08, बोकारो पब्लिक स्कूल सेक्टर-3 सी, बोकारो स्टील सिटी में 03, एआरएस पब्लिक स्कूल में 02,  चिन्मया विद्यालय सेक्टर-5 में 12, दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-4 04, श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल सेक्टर-5 में 13, डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर-8 में 01, वाईएमसीए इंटरनेशनल प्रो. बारी को-ऑपरेटिव में 09, दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में 02, द ओरिएंटल फाउंडेशन स्कूल में 05, विनय इंटरनेशनल स्कूल में 07 और लीला जानकी पब्लिक स्कूल पेटरवार में 03 सीटें रिक्त हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-four-arrested-including-woman-with-brown-sugar-worth-one-lakh/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : एक लाख के ब्राउन शुगर के साथ महिला सहित चार गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही