Search

 
 
 

बोकारो : 20 टेबल पर होगी गिरिडीह लोस की मतगणना, पोस्टल बैलेट के लिए अलग से 25 टेबल

 

डीसी-एसपी ने बैठक कर मतगणना अधिकारियों को समझाया कार्य दायित्व

Bokaro : गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की मतणना 4 जून को बोकारो के आईटीआई मोड़ चास स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसिर में बनाए गए मतगणना स्थल पर होगी. इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है. बोकारो समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव व एसपी पूज्य प्रकाश ने तैयारियों को लेकर बैठक की. उन्होंने मतगणना से जुड़े अधिकारियों का उनके कार्य दायित्व के बारे में विस्तार से जानकादी दी. डीसी ने बताया कि वोटों की गिनतली विधानसभा वार होगी. इसके लिए कुल 20 टेबल लगाए जाएंगे. इससे पहले 25 टेबल पर पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती होगी. मतगणना सुबह 8 बजे से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी. इसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी. मतगणना हाल में मोबाइल फोन, माचिस, लाइटर आदि ले जाने पर रोक रहेगी. एसपी पूज्य प्रकाश ने बताया कि मतगणना केंद्र पर त्री स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. अंदर प्रवेश करने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों को अलग–अलग रंग का पहचान पत्र जारी किया जाएगा. ज्ञात हो कि गिरिडीह लोकसभा में कुल छह विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, टुंडी व बाघमारा आते हैं. बैठक में डीडीसी संदीप कुमार, डीपीएलआर निदेशक मेनका, अपर नगर आयुक्त सौरव कुमार भुवानिया, चास एसडीओ ओमप्रकाश गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-young-man-who-went-to-in-laws-house-to-bring-his-wife-beaten-badly-admitted-to-hospital/">धनबाद

: पत्नी को लाने ससुराल गए युवक की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही