Search

 
 
 

बोकारो : तीसरे और चौथे चरण की मतगणना शुरू, डीसी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

 
Bokaro : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और चौथे चरण की मतगणना आज यानी 31 मई को शुरू हो गयी है. बोकारो के सेक्टर 8 और 11 के हाई स्कूल में चार प्रंखड़ों के वोटों की गिनती हो रही है. जो तीन दिनों तक यानी 2 जून तक चलेगी. मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं. केंद्रों के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं. (पढ़े,">https://lagatar.in/thunderstorm-and-rain-in-delhi-one-person-died-due-to-drowning-in-a-pit-maneka-gandhi-was-seen-removing-the-fallen-branches-on-the-roadside/">पढ़े,

दिल्ली में आंधी-बारिश, गड्ढे में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, सड़क किनारे गिरी डालियों को हटाती दिखी मेनका गांधी)

चार प्रखंड़ों के मतगणना के लिए कुल 114 टेबलों की व्यव्स्था

चारों प्रखंड़ों में मतगणना के लिए कुल 114 टेबल बनाये गये हैं. प्रखंडवार बूथों के बक्से को खोला गया है. जहां मतगणना कर्मचारियों द्वारा मतपत्रों की गिनती की जा रही है. मालूम हो कि बोकारो के चास और चंदनक्यारी प्रखंड में मतगणना के लिए 80 टेबल बनाये गये हैं. वहीं नावाडीह और चंद्रपुरा में 34 टेबल लगाये गये हैं. रुझान 10 बजे से आना शुरू हो जायेगा.

डीसी ने मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Untitled-185-1024x683.jpg"

alt="" width="1024" height="683" /> निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान डीसी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि आज पांच राउंड में मतगणना की जानी है. पहला राउंड समाप्त हो चुका है. ढाई दिन में चारों प्रखंडों में मतगणना कार्य संपन्न हो जायेगा. इसे भी पढ़े : दिल्ली">https://lagatar.in/thunderstorm-wreaked-havoc-in-delhi-at-a-speed-of-100-kmph-the-dome-of-jama-masjid-collapsed/">दिल्ली

में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान ने कहर बरपाया, जामा मस्जिद का गुंबद गिरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही