Search

 
 
 

बोकारो कोर्ट का DIG सुरेंद्र कुमार झा ने किया औचक निरीक्षण, कहा- सुरक्षा व्यवस्था में नहीं हो कोई लापरवाही

 
Ranchi/Bokaro : बोकारो प्रक्षेत्र के डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार को बोकारो व्यवहार न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण किया. झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर निरीक्षण कार्यक्रम के तहत डीआईजी सुरेंद्र झा सिविल कोर्ट पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने पूरे कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. डीआईजी ने कहा कि कोर्ट की सुरक्षा प्राथमिकता में है. इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यदि किसी प्रकार की चूक मिलती है, तो त्वरित रूप से कार्रवाई की जाएगी.

सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनसे हर चीज की जानकारी ली

सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को बुलाकर उनसे हर चीज की जानकारी ली. सिविल कोर्ट में तैनात सुरक्षा कर्मियों को जो सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं, उनकी जांच भी डीआईजी के द्वारा की गई. इस दौरान सुरक्षा को लेकर कई खामियां डीआईजी ने पकड़ी है, जिसे दूर करने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/vinod-singh-close-to-hemant-soren-reached-ed-office/">हेमंत

सोरेन के करीबी विनोद सिंह पहुंचे ईडी ऑफिस, पति से मिलीं कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही