Search

 
 
 

बोकारो : गोपाष्टमी पर आदर्श गोशाला में हुई गायों की पूजा

 
Bokaro : गोपाष्ठमी के अवसर पर शनिवार को चास के बहादुरपुर स्थित आदर्श गोशाला में गायों की विशेष सेवा व पूजन किया गया. साथ ही गोशाला में हवन यज्ञ के बाद संतों व आगंतुकों को भोजन कराया गया. गोपाष्ठमी पर गोशाला में हर वर्ष गायों की सेवा की परंपरा है. विहंगम सदाफल आश्रम के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन गोमाता की सेवा कर अन्न-जल ग्रहण किये थे. सदाफल देव आश्रम से जुड़े लोग इस परंपरा को निभाने के साथ ही गायों की रक्षा व सेवा का कार्य करते आ रहे हैं. सनातन धर्म में गाय की सेवा व गोरक्षा को सबसे बढ़ा पुण्य माना गया है. गाय का दूध अमृत के समान है, जबकि मुत्र व गोबर का व्यक्ति के स्वस्थ्य शरीर के लिए काफी उपयोगी माना गया है. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-roadshow-ban-on-entry-of-goods-vehicles-in-the-city-from-2-pm-to-8-pm-tomorrow/">पीएम

मोदी का रोड शो :  शहर में कल दो बजे से रात आठ बजे तक मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही