Search

 
 
 

बोकारो : भाकपा ने बारिश नहीं होने पर जतायी चिंता, कहा झारखंड को सूखा क्षेत्र घोषित करे राज्य सरकार

 
Bokaro : अग्निपथ योजना के विरोध में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भाकपा ने धरना दिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तुषार महतो ने कहा कि देश में अग्निपथ योजना के नाम पर स्थायी नियोजन पर चोट की जा रही है. नेताओं ने अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की. क्षेत्र में सुखाड़ की स्थिति को लेकर भी तुषार ने कहा कि बारिश नहीं होने से किसानों के बिछड़े सूखने लगे हैं. राज्य सरकार झारखंड को सुखाग्रस्त घोषित करे. इसे भी पढ़ें- अडानी">https://lagatar.in/anganwadi-workers-of-dhanbad-kept-randhir-verma-chowk-jammed-for-two-hours-traffic-chaotic/">अडानी

बैकफुट पर, कोल इंडिया ने 4000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया कैंसिल

प्रदेश में नियुक्तियां बंद हैं- तुषार

भाकपा नेत तुषार ने कहा कि राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार दोनों जनविरोधी नीतियों के तहत काम कर रही है. गैर मजरूआ जमीन की राजस्व वसूली करने की घोषणा करने के बावजूद वसूली कार्य शुरू नहीं हुआ. लेकिन सरकार कारपोरेट घरानों एवं पूंजीपतियों को मदद करने में जुटी है. राज्य में साढ़े तीन लाख नियुक्तियां है लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं की गई, जिसके कारण बेरोजगारों की फौज खड़ी हो रही हैं. वहीं उन्होंने कहा कि राज्य के बेरोजगार देश के अन्य प्रदेशों में रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं. यदि सरकार सभी रिक्तियों को भर दे तो लोगो को रोजगार तो मिलेंगे ही, बल्कि कार्य भी सुचारू रूप से संचालित होंगे. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-zilla-parishad-does-not-have-funds-how-will-the-development-of-villages/">धनबाद:

जिला परिषद के पास फंड ही नहीं, कैसे होगा गांवों का विकास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही