Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : सीपीएम ने कैडरों को दिया ‘मोदी हटाओ’ का प्रशिक्षण

Advertisement
Advertisement

मोदी को सत्ता से हटाने का माकपा चलाएगा अभियान : गया

Bokaro :  सीपीएम बोकारो लोकल कमेटी की ओर से सेक्टर-9 में पार्टी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया. कुमार सत्येन्द्र की अध्यक्षता में 13 सितंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक के रूप में जिला सचिव भागीरथ शर्मा व लोकल कमेटी सचिव राज कुमार गोरांई मौजूद रहे. मौके पर भागीरथ शर्मा ने कहा कि मोदी-शाह के नेतृत्व में आज देश के बडे पूंजीपतियों ने सांप्रदायिक हिंदुत्व की ताकतों के साथ गठजोड कर लिया है. इसका नतीजा है कि एक तरफ अडानी अंबानी सहित कार्पोरेट घराने देश की सभी प्रकार की संपदा, प्राकृतिक संसाधन, सार्वजनिक क्षेत्र, वित्तीय संस्थानों व सरकारी खजाना को लूट रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अल्पसंख्यकों के खिलाफ घृणा व नफरत फैलाकर भारत को फासीवादी हिंदू राष्ट्र में तब्दील किया जा रहा है. मजदूरों किसानों के अधिकारों पर निरंतर हमले किये जा रहे हैं. इस परिस्थिति में मोदी हटाओ, देश बचाओ के नारे को अमली रूप देने और वाम जनतांत्रिक ताकतों को मजबूत करने के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत स्तर तक किया जाएगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मो अब्बास, श्यामल मिश्रा, आर एन सिंह, देव कुमार, शंकर पोद्दार, उमेश प्रसाद, जनार्दन प्रसाद, आर बी सिन्हा आदि शामिल रहे. यह">https://lagatar.in/giridih-raid-in-nayak-cement-factory-of-gadi-shrirampur-four-tractor-stones-seized/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : गादी श्रीरामपुर की नायक सीमेंट फैक्ट्री में छापा, चार ट्रैक्टर पत्थर जब्त [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही