Search

 
 
 

बोकारो : अपराधियों ने चिकित्सक पर नहीं सरकार पर किया है हमला- बन्ना गुप्ता

 
Bokaro : शनिवार की रात बोकारो के चर्चित सर्जन डॉक्टर इरफान अंसारी के ऊपर घर जाते वक्त सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के तेतुलिया के पास अपराधियों ने ताबड़तोड़ उनके वाहन पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. इस घटना के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने डॉक्टर इरफान अंसारी के मखदुमपुर स्थित आवास पहुंचे. जहां मंत्री ने चिकित्सक से घटना की जानकारी ली और बोकारो के डीसी, एसपी को सुरक्षा देने का निर्देश दिया. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जब तक है तब तक अगर चिकित्सकों पर हमला होगा तो यह सरकार पर हमला होगा. मंत्री ने कहा कि हमला सरकार पर है तो जवाब भी मुंहतोड़ होगा. उन्होंने कहा कि चिकित्सक भगवान होते हैं ऐसे में चिकित्सक पर हमला कहीं से उचित नहीं है. प्रशासन जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का काम करें, क्योंकि धनबाद में दंपत्ति पर अपराधियों ने हमले की बात कही थी तो मैंने खुद धनबाद पहुंच कर मामले की जानकारी ली और अपराधी आज सलाखों के पीछे हैं. इस मामले में भी जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी. इसे भी पढ़ें–जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-potka-block-congress-committee-remembers-mahatma-gandhi-and-lal-bahadur-shastri/">जादूगोड़ा

: पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को किया याद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही