Kathara (Bokaro) : फुसरो की जेवर दुकान ज्ञान ज्वेलर्स पर बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले की जांच करने गुरुवार को बोकारो के एसपी पुज्य प्रकाश एसआईटी टीम के साथ पहुंचे. उन्होंने पीडि़त परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली. साथ घटनास्थल पर हर बिंदु पर जांच-पड़ताल की. उन्होंने दुकानदार को भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल सभी अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे. ज्ञात हो कि हो कि फुसरो बाजार में एक माह के अंदर दो अलग-अलग ज्वेलर्स दुकानों में अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली चला कर दहशत फैला दी है. पूरे बाजार के व्यवसायी डरे-सहमे हैं. [wpse_comments_template]
बोकारो : फुसरो गोलीकांड में शामिल अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे- एसपी
Last Updated: Jun 13, 2024 12:00 AM (IST)