Search

 
 
 

बोकारो: जेवर दुकान में बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, भाग निकले

 
 Bokaro : बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो में एक जेवर दुकान में अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना बुधवार सुबह घटी. बाइक सवार अपराधियों ने मेघदूत मार्केट के ज्ञान ज्वेलर्स में फायरिंग की. गोलियां ज्ञान ज्वेलर्स के सामने लगे शीशे में लगी. घटना के बाद बाइक सवार दो अपराधी फायरिंग करते हुए फुसरो से बैंक मोड़ की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी.

17 मई को  मोती अलंकार ज्वेलर्स में भी अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की थी

बता दें कि इस तरह की यह दूसरी घटना है. 17 मई को फुसरो में मोती अलंकार ज्वेलर्स में भी अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की थी, जिसमें दुकान के अंदर बैठे   मालिक बाल-बाल बच गये थे.  इस घटना के बाद युवा व्यापारी संघ ने सड़क जाम कर दी थी.   बाजार की सभी दुकानें बंद करा दी थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही