Search

 
 
 

बोकारो : अपराधियों ने युवक को चाकू गोदकर किया जख्मी, हालत गंभीर

 
  • जख्मी हालत में युवक को बीजीएच में कराया गया भर्ती
  • डीएसपी ने 72 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
Bokaro :  माराफारी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को चाकू गोदकर जख्मी कर दिया. जख्मी युवक की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है. अंकित कुमार को बीजीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है. घटना की सूचना पाकर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. अनिमेष गुप्ता ने बताया कि अंकित अपने दोस्त के साथ जा रहा था. तभी कुछ लोग आये और उनकी अंकित से कहा-सुनी हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि उन लोगों ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया. हमले मे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीएसपी ने आश्वासन दिया कि 72 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही