Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डीपीएस बोकारो में कल्चरल विक 'तरंग' की हुई शुरूआत

Advertisement
Advertisement
विद्यार्थियों ने पहले दिन समूह तबला वादन एवं एकल गायन में दिखाया जौहर
Bokaro : डीपीएस बोकारो में 25 जुलाई से सांस्कृतिक सप्ताह (कल्चरल वीक) तरंग की शुरूआत हुई. उद्घाटन डीपीएस रांची के प्राचार्य डॉ श्रीराम सिंह, डीपीएस धनबाद की प्राचार्या डॉ सरिता सिन्हा एवं डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने संयुक्त रूप से किया. चार-दिवसीय अंतर सदन सांस्कृतिक प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यार्थियों ने समूह तबला वादन एवं एकल गायन प्रस्तुत किया. स्वागत संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पहले दिन आयुषी राज, फैजा रक्ष, नवस्मिता मोहंती और अक्षिता पाठक अपने अपने वर्ग में विजेता बनी. तबले पर संगीत शिक्षक भास्कर रंजन डे, हारमोनियम पर विक्की आनंद पाठक एवं गिटार पर मृत्युंजय भट्टाचार्य ने अपनी प्रतिभा दिखाई. निर्णायक की भूमिका शिक्षक निमेष राठौर, जयप्रकाश सिन्हा एवं स्वीटी अनिल कुमार निभाई. धन्यवाद ज्ञापन वाइस हेड गर्ल श्रुति सिंह ने किया. दूसरे दिन समूह-गान, तीसरे दिन समूह-नृत्य और चौथे दिन ऑर्केस्ट्रा की प्रतियोगिताएं होंगी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-former-students-honored-at-saraswati-shishu-mandir/">:

बोकारो : सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही