Search

 
 
 

बोकारो : ददई दुबे ने कहा- रोजगार के नाम पर छल कर रही है केन्द्र सरकार, योजना वापस ले

 
Bokaro :  धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे  ने कहा है कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना छात्रों पर मोदी सरकार का थोपा हुआ कला कानून है. बोकारो के दौरे पर आए पूर्व सांसद ने यहां  कहा कि केंद्र सरकार को अग्निपथ योजना को अविलंब वापस लेना चाहिए. क्योंकि देश की युवा पीड़ी सड़कों पर उतर कर देश की  सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने को उतारू है. इसलिए केंद्र सरकार को इस योजना को वापस ले लेना चाहिए. उनकी माने तो पूरे देश में जो स्थिति उत्पन हुई है वह आने वाला समय के लिए बहुत बड़ा खतरा है. इसे भी पढ़ें-रिम्स">https://lagatar.in/non-gazetted-employees-of-rims-did-work-wearing-black-badges-will-lock-down-the-administrative-building-on-june-25/">रिम्स

के अराजपत्रित कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम, 25 जून को प्रशासनिक भवन की करेंगे तालाबंदी
उन्होंने मोदी सरकार को नसीहत देते हुए मांग की है कि इस योजना को सरकार जल्द से जल्द वापस ले. वहीं श्री  दुबे ने कांग्रेस के रुख को स्पष्ट करते हुए कहां है कि कांग्रेस वैसे युवा या छात्रों के साथ खड़ा नहीं है जो अपने ही देश की संपत्ति का नाश कर रहे हैं. लेकिन वह मानते हैं कि युवाओं के साथ केंद्र सरकार रोजगार के नाम पर छल कर रही है. इसलिए युवा पीढ़ी आज सड़कों पर उतरी हुई है और इस तरह की घटना को अंजाम दे रही है. उन्होंने देश के पक्ष या विपक्ष के नेताओं से यह आग्रह किया है कि उन उग्र युवाओं को समझाने का काम करें ताकि देश की संपति को आगजनी  से बचाया जा सके.     [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही