Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : दफादार चौकीदार पंचायत शाखा ने समाहरणालय पर दिया धरना

Bokaro : झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा की बोकारो जिला कमिटी ने 9 सूत्री मांगों को लेकर जिला समाहरणालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पासवान और संचालन शिवनाथ हजाम ने किया. बतौर मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा दयाल सिंह ने हिस्सा लिया. इस मौके पर 9 सूत्री मांग पत्र को उपायुक्त को सौंप गया. मांगों में चौकीदारों के रिक्त पदों पर विज्ञापन निकालकर नियुक्ति करने पर रोक लगाने, झारखंड चौकीदार संवर्ग नियमावली 2015 के आलोक में 100 से 120 आवासीय घरों पर एक बीट सृजित करने, सेवा विमुक्त सभी चौकीदारों को पुनः सेवा में योगदान कराने और 1 जनवरी 1990 के पूर्व और बाद में सेवानिवृत्त चौकीदार दफ़ादारों के आश्रितों की नियुक्ति पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार करने के आलोक में तत्काल अध्यदेश जारी करने की मांग की गई है. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से धीरेन मंडल, शिवनाथ हजम, करमचंद्र रजक, मटुक लाल किस्कू, अजीत राय, अश्विनी राय, टुसू बाउरी, करमु घासी, गणेश सिंह, मनोज कुमार मंडल, फणीभूषण मंडल, प्रदीप ठाकुर, सीताराम कमर, मुख्तार अंसारी, साधु हादी, विनोद यादव,  महेश गोप, बिच्छु देवी और रेवत लाल सिंह व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-vandalism-and-firing-in-house-for-not-paying-extortion-people-in-panic/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : रंगदारी नही देने पर घर में की तोड़फोड़ और फ़ायरिंग, दहशत में लोग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही