Bokaro : जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को डीडीसी कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट टीबी फोरम (डीटीएफ) की बैठक हुई. बैठक में सिविल सर्जन डॉ.एबी प्रसाद, आरसीएच पदाधिकारी डॉ.एनपी सिंह, जिला टीबी पदाधिकारी डॉ.एसएम जफरूल्ला, डॉ.उत्तम कुमार, डॉ.बीपी गुप्ता आदि उपस्थित थे. बैठक में टीबी मरीजों को चिह्नित करने, उनके उपचार और टीबी रोग से बचाव को लेकर वर्ष 23, 24 व 25 की रणनीति पर क्रमवार चर्चा की गई. समीक्षा क्रम में डीडीसी ने पाया कि जिले के एसडीएच और सीएचसी में कई जगह एक्स-रे मशीन कार्यरत नहीं है. इस पर डीडीसी ने संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों को सात दिनों में खराब पड़े एक्स रे मशीन को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. जिला टीबी पदाधिकारी डॉ.एसएम जफरूल्ला ने टीबी मुक्त जिला बनाने को लेकर विभाग द्वारा तैयार रणनीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. ड्रग्स इंस्पेक्टर और टीबी चैम्पियंस से कहा कि निजी क्षेत्र में भी अगर कोई टीबी मरीज एक्स-रे करवाता है, तो संबंधित संचालक उनसे कोई राशि की मांग नहीं करेगा. विपत्र विभाग को समर्पित करने के बाद उन्हें राशि का भुगतान किया जाएगा. डीटीओ ने निजी क्लीनिक संचालित चिकित्सकों को भी टीबी मरीज की जानकारी विभाग के साथ साझा करने को कहा, ताकि उनकी सतत निगरानी की जा सके. आमजनों में बीमारी के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर कमेटी गठित कर मासिक बैठक कराने को कहा. साथ ही समिति में पंचायत प्रतिनिधियों को शामिल करने को कहा. मौके पर बोकारो जेनरल होस्पिटल के प्रतिनिधि डॉ.आरके गौतम, आईएमए के प्रतिनिधि डॉ.निरंजन कुमार व अन्य चिकित्सक भी मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/bokaro-the-great-khali-will-guide-the-wrestlers-of-jharkhand/">यह
भी पढ़ें : बोकारो : झारखंड के रेसलरों का मार्गदर्शन करेंगे दी ग्रेट खली [wpse_comments_template]
बोकारो : सात दिनों में खराब एक्स-रे मशीनों की कराए मरम्मत : डीडीसी

Leave a Comment