Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : औद्योगिक प्रदूषण से मुक्त हो चुकी है दामोदर नदी- सरयू राय

Bokaro : दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता व राज्य सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय ने 2 अप्रैल को बोकारो परिसदन में दामोदर बचाओ अभियान की बोकारो जिला समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दामोदर नदी औद्योगिक प्रदूषण से लगभग मुक्त हो चुकी है. 19 वर्ष पूर्व औद्योगिक प्रदूषण को लेकर दामोदर बचाओ आंदोलन की शुरुआत की गई थी. अभियान के दौरान उतार-चढ़ाव आए. रिजल्ट सकारात्मक रहा है. अब दामोदर बचाओ आंदोलन अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि दामोदर नदी से मिलने वाली सहायक नदियां नगरीय प्रदूषण का शिकार हो चुकी है. घरों का गंदा पानी सीधे नदियों में गिराया जाता है, जिसके कारण पानी में बैक्टीरिया पनपती है. नमामि गंगे योजना के तहत भारत सरकार के सहयोग से तीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट रामगढ़, फुसरो एवं धनबाद में लगना है. प्लांट बोकारो एवं चास में भी लगना चाहिए. नगरीय प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए जन जागरुकता अभियान शुरू किया जाएगा. नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाने से नदी का अस्तित्व समाप्त होगा. नदी तट के साथ-साथ जल क्षेत्र को भी रक्षा किया जाना जरूरी है. इसके लिए दामोदर बचाओ आंदोलन की जिला स्तरीय कमेटी अपने अपने जिले के उपायुक्त को मांग पत्र सौपेंगी. बैठक की अध्यक्षता सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा तथा संचालन अभय मुन्ना ने किया. बैठक में दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रदेश संयोजक प्रवीण कुमार सिंह, जेके सिंह, कृष्णा राय, महेंद्र सिंह, विवेक आनंद, पंकज राय डॉक्टर पूर्णेन्दु गोस्वामी, उदय कुमार सिंह, बाल कृष्ण कुमार, मिथिलेश प्रसाद, अशोक कुमार कर्ण, लालू सिंह, रामाधार सिंह यादव, अनिल कुमार समेत आंदोलन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596748&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाएगी भीम आर्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही