Search

 
 
 

बोकारो : डीसी व सीएस ने दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

 
जिले के 2370811 लोगों को दवा खिलाने का है लक्ष्य Bokaro : बोकारो जिले में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए)  के तहत सोमवार को फलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ हुआ. डीसी विजया जाधव, सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद व अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने डीईसी व अल्बेंडाजोल की टैबलेट खाकर अभियान की शुरुआत की. जिले के 2370811 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य है. दवा खिलाने का अभियान 25 फरवरी तक चलेगा. डीसी ने कहा कि फलेरिया (हाथी पांव) मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है. दवा खाकर ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं. इस बीमारी के लिए दवा का सेवन करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इस बीमारी का इंफेक्शन तुरंत नहीं दिखता है. इसका असर एक से दो दशक बाद होता है. तब तक इसका उपचार लगभग संभव नहीं होता है. इसलिए ऐतिहातन सभी को डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा आयु वर्ग के अनुसार खानी चाहिए. पहले दिन जिले में बनाए गए कुल 2246 बूथों पर लोगों को दवा खिलाई गई. ये बूथ आंगनबाड़ी केंद्र, सभी स्वास्थ्य उप केंद्र, सभी स्वास्थ्य केंद्र, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व विद्यालयों में बनाए गए थे. मंगलवार से 25 फरवरी यानी अगले 14 दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-डोर जाकर लोगों को दवा खिलाएगी. उन्होंने सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों को सभी लोगों को दवा खिलाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, जिला वीवीडी पदाधिकारी डॉ रेणु भारती, जिला योजना पदाधिकारी राज शर्मा,  सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सिटी कॉलेज के प्राचार्य, जेएसएलपीएस के डीपीएम सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/news-of-mamta-kulkarni-resigning-from-the-post-of-mahamandaleshwar-of-kinnar-akhara/">ममता

कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा दिये जाने की खबर
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही