Search

 
 
 

बोकारो : डीसी व एसपी ने सीमावर्ती चेक पोस्टों का किया निरीक्षण समेत 2 खबरें

 

लोस चुनाव को लेकर चौराहों पर एसएसटी कर रही वाहनों की जांच

Bokaro : लोकसभा चुनाव की तिथियां घोषित होने के साथ ही बोकारो जिला प्रशान चौकस हो गया है. जिले के सभी चौक-चौराहों पर स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) ने छोटे-बड़े वाहनों की सघटनता से जांच शुरू कर दी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव और एसपी पूज्य प्रकाश ने रविवार को सीमावर्ती चेकपोस्टों का निरीक्ष किया. उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीमा पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मिर्धा स्थित चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया और वहां प्रतिनियुक्त अधिकारियों व पुलस जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी और उनका पूरा करने को कहा. उन्होंने एसएसटी के वाहन जांच रजिस्टर की भी जांच की. मजिस्ट्रेट व जवानों से से कहा कि छोटे-बड़े सभी वाहनों की जांच करें. अगर कोई आपत्तिजनक सामग्री व मोटी रकम पाई जाती है, तो उसे जब्त कर तुरंत जिला प्रशासन को सूचना दें. इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान चास एसडीओ ओम प्रकाश गुप्ता व अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी भी मौजूद थे.

डीसी व एसपी ने जेपीएससी परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

Bokaro : बोकारो डीसी विजया जाधव व एसपी पूज्य प्रकाश ने रविवार को जिले में स्थित जेपीएससी के कई परीक्षा केंद्रों का जायला लिया. उनके साथ चास एसडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी व अन्य अधिकारी भी थे. इस दौरान डीसी व एसपी ने सेक्टर वन स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल, सिटी कॉलेज सेक्टर 6, अल हबीब टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, जीजीपीएस, रेनबो पब्लिक स्कूल चीरा चास, सर्वोदय प्लस टू हाई स्कूल पिंड्राजोरा सहित अन्य परीक्षा केंद्रों में गए और हॉल में जाकर हो रही परीक्षा का आवलोकन किया. केंद्राधीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. मालूम हो कि जेपीएससी परीक्षा को लेकर चास व बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में कुल 59 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां  कुल 27569 परीक्षार्थी को शामिल होना था. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-body-of-person-drowned-in-kodaibank-dam-recovered-on-fifth-day/">गिरिडीह

: कोदईबांक डैम में डूबे व्यक्ति का शव पांचवें दिन बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही