Search

 
 
 

बोकारो : डीसी व एसपी ने दवा खाकर फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

 

जिले के 24.73 लाख लोगों को दवा खिलाने का है लक्ष्य

Bokaro : बोकारो जिले में शनिवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ हुआ. समाहरणालय सभागार में डीसी कुलदीप चौधरी व एसपी प्रियदर्शी आलोक ने डीईसी व एलबेंडाजोल की गोली खाकर अभियान का शुभारंभ किया. मौके पर चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरव भुवनिया, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, बेरमो एसडीओ शैलेश कुमार ने भी दवा खाई. डीसी व एसपी ने कहा कि फाइलेरिया (हाथी पांव) मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है. दवा खाकर ही हम इस बीमारी से बचा जा सकता है. बीमारी बीमारी का इंफेक्शन तुरंत नहीं दिखता है. इसका असर एक से दो दशक बाद होता है. तब तक इसका उपचार संभव नहीं होता है. इसलिए सभी को डीईसी व एलबेंडाजोल की दवा आयु वर्ग के अनुसार खानी चाहिए. जिले के करीब 24.73 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. दवा खिलाने के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्र, सीएचसी, स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्र व विद्यालयों में कुल 2102 बूथ बनाए गए हैं. इसके बाद अगले 14 दिनों तक घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी. डीसी ने सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा कि हर हाल में सभी लोगों को दवा खिलाना सुनिश्चत कराएं. उधर, जिले के सभी प्रखंडों में बीडीओ, सीओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने अभियान की शुरुआत की. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-issue-of-disturbances-in-abus-residence-dominated-the-monthly-meeting-of-pansas-in-topchanchi//">धनबाद

: तोपचांची में पंसस की मासिक बैठक में छाया रहा अबुआ आवास में गड़बड़ी का मुद्दा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही