Search

 
 
 

बोकारो : डीसी और एसपी ने किया पौधारोपण, फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में लगाये लाल चंदन के पौधे

 
Bokaro : बोकारो जिले के पेटरवार स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में पौधारोपण के दौरान उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा पर्यावरण संरक्षण हमसब के लिए अति आवश्यक है, पेड़ लगाने के कई फायदे हैं. इस दौरान डीसी और एसपी ने लाल चंदन प्रजाति के पौधे लगाये. वहीं डीसी ने अधिकारियों के बीच कहा कि वैश्विक महामारी से जूझ रहे हजारों लोगों की रक्षा में हमारे पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं. वहीं एसपी ने कहा कि हमारे देश में प्रकृति की पूजा की जाती है. पर्यावरण को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. इस दौरान उपविकास आयुक्त कीर्तीश्री जी, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, पेटरवा बीडीओ शैलेंद्र कुमार चौरसिया, पेटरवार अंचल अधिकारी सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-moped-rider-injured-after-being-hit-by-high-speed-bike/">सरायकेला

: तेज रफ्तार बाइक के धक्के से मोपेड सवार जख्मी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही