Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : हाफ मैराथन दौड़ में दौड़े डीसी व एसपी

Bokaro :  बोकारो स्टील ने 22 जनवरी को 50 वां सेल स्थापना दिवस पर हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया. बोकारो के सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से दौड़ की शुरुआत हुई. मुख्य अतिथि झारखंड एडीजी अनिल पाल्टा थे. बोकारो स्टील के डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाश और अनिल पाल्टा ने दौड़ को हरी दिखाई. दौड़ 21 किलोमीटर, 10 किमी. 5 और दिव्यांगों के लिए 2 किमी. निर्धारित था. 21 किलोमीटर की दौड़ में बोकारो के डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, एसडीएम चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने भी भाग लिए. विजेता धावकों को अनिल पाल्टा और अमरेंदु प्रकाश के हाथों चेक सौंपा गया. मौके पर अनिल पाल्टा ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सबसे सुगम साधन दौड़ है. बोकारो स्टील ने हाफ मैराथन का आयोजन कर अच्छी शुरुआत की है. आने वाले समय में इसकी अलग पहचान होगी. डायरेक्टर इंचार्ज अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि बोकारो में सिर्फ स्टील ही नहीं बनाया जाता वरन् लोगों को गढ़ने का काम भी किया जाता है. बोकारो स्टील की ओर से प्रतिवर्ष मेराथन का आयोजन किया जाएगा. आज जिस तरह लोग खुश दिख रहे हैं उसी तरह आगे भी दिखें.

झारखंड यूपी के धावकों का रहा दबदबा

हाफ मेैराथन में झारखंड और उत्तर प्रदेश के धावकों का दबदबा रहा. तीनों केटगरी के विजेता धावक साधारण परिवार से आते हैं. किसी के पिता किसान हैं तो किसी के पिता राजमिस्त्री. जीत से उत्साहित इन धावकों ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य नेशनल पदक जीतना है. सरकार धावकों पर ध्यान दें तो लक्ष्य पूरा किया जा सकता है.

ये धावक रहे विजेता

21 किलोमीटर की दौड़ में झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू निवासी किसान का बेटा छोटेलाल महतो ने 1 घंटा 15 मिनट 38 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया. उन्हें पुरस्कार स्वरुप 21 हजार रुपए का चेक दिया गया. 10 किलोमीटर की दौड़ में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिला निवासी अभय कुमार यादव ने 37 मिनट 17 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. उन्हें पुरस्कार स्वरुप 6 हजार रुपए का चेक सौंपा गया. 5 किलोमीटर की दौड़ में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ही रहने वाले सलमान खान ने 17 मिनट 59 सेकंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. उन्हें पुरस्कार स्वरुप 6 हजार रुपए का चेक दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533580&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : अपराधियों ने लक्ष्मी मार्केट में की फायरिंग, कोई हताहत नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही