Search

 
 
 

बोकारो : स्वास्थ्य विभाग की निविदा में मनमानी कर रहीं डीसी- एसोसिएशन

 
Bokaro : झारखंड कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने बोकारो डीसी पर स्वास्थ्य विभाग की निविदा में मनमानी का आरोप लगाया है. एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में कहा कि एसोसिएशन ने बोकारो के सिविल सर्जन से मिलकर निविदा से संबंधित जानकारी मांगी. इस पर सिविल सर्जन ने कहा कि निविदा की शर्तें डीसी ने तय की हैं. मुझे इस संबंध में विशेष जानकारी नहीं है. इसके बाद एसोसिएशन के सदस्त डीसी कार्यालय पहुंचे. वहां बताया गया कि डीसी क्षेत्र भर्मण पर निकली हैं. अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यह निविदा किसी खास ऐजेंसी को लाभ पहुंचाने के लिए निकाली गई है. उन्होंने कहा कि एजेंसी चयन के लिए जो मापदंड तय किया गया है उससे यह प्रतीत होता है कि निविदा समिति जिस एजेंसी को चाहेगी कार्य आवंटित कर सकती है. यही नहीं निविदा ऑनलाइन नहीं कर, ऑफलाइन माध्यम से संपन्न कराने की तैयारी की गई है. इस मुद्दे पर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से मुलाकात करेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे. प्रेसवार्ता में एसोसिएशन के सचिव श्रवेश सिंह भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-raiyats-stopped-the-work-of-bharatmala-road-project-sdo-talked-to-villagers/">बोकारो

: रैयतों ने भारतमाला सड़क परियोजना का काम रोका, एसडीओ ने ग्रामीणों से की बात
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही