Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो DC ने भुगतान योजना के तहत बिजली बिल का ब्याज माफ करने का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
Bermo: बोकारो उपायुक्त राजेश सिंह ने जिले में बिजली आपूर्ति और बिल भुगतान को लेकर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता मुकुल कुमार घोरवारा को एकमुश्त भुगतान योजना के अंतर्गत जिले के सभी ग्रामीण उपभोक्ताओं को ब्याज माफ करने का निर्देश दिया. कहा कि जेबीवीएनएल द्वारा 31 मई 2021 तक के विद्युत बिल के भुगतान में एकमुश्त भुगतान योजना के तहत भुगतान किया जाएगा. इसमें सभी घरेलू ग्रामीण DS I (A) और DS I (B) टैरिफ वाले विद्युत उपभोक्ताओं का 31 मई 2021 तक का विद्युत बिल बकाये का भुगतान अधिकतम चार किस्तों में करने पर ब्याज माफ कर दिया जाएगा. यह योजना 16 अक्टूबर से 15 सितंबर 2021 तक प्रभावी रहेगी. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-launches-crash-course-for-covid-19-frontline-workers-one-lakh-corona-warriors-will-be-ready/91085/">पीएम

मोदी ने कोविड-19 फ्रंटलाइन वर्करों के लिए क्रैश कोर्स लॉन्च किया, एक लाख कोरोना वारियर्स होंगे तैयार

मूलधन ही जमा करना होगा

बता दें कि ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल के भुगतान में सहूलियत देने के लिए 16 जून से 15 सितंबर, 2021 तक चलने वाले एकमुश्त भुगतान योजना की शुरुआत की गई है. जिसमें कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जिले में एकमुश्त भुगतान योजना ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आरंभ किया गया है. इसमें उपभोक्ता को बकाया बिल का ब्याज नहीं भरना होगा. सिर्फ मूलधन ही जमा करना होगा. इसे भी पढ़ें-  रेलवे">https://lagatar.in/national-child-protection-commission-sought-report-from-ranchi-ssp-in-the-case-of-rape-of-a-minor-at-the-residence-of-railway-deputy-chief-security-officer/91088/">रेलवे

उपमुख्य सुरक्षा अधिकारी के आवास पर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने रांची SSP से मांगी रिपोर्ट कहा कि उपभोक्ता अपना बकाया बिल चार किस्तों में जमा कर सकते हैं. साथ ही इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. प्रखंड और पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर योजना का लाभ ग्रामीणों को भी दिया जाएगा. कहा कि विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए आरंभ किया गए वन टाइम सेटलमेंट योजना से जिले के लगभग एक लाख 50 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. इसे भी पढ़ें-  ई-रोल">https://lagatar.in/ranchi-dc-reviews-e-roll-management-garuda-app-evm-grievance-monitoring/91391/">ई-रोल

मैनेजमेंट, गरुड़ ऐप, ईवीएम, ग्रीवेंस मॉनिटरिंग की रांची DC ने की समीक्षा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही