Search

 
 
 

बोकारो : पीडीएस दुकान में अवैध शराब देख भड़कीं डीसी, लाइसेंस रद्द करने का आदेश

 
Bokaro :  बोकारो डीसी विजया जाधव,  एसपी पूज्य प्रकाश व डीडीसी संदीप कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को गोमिया प्रखंड के कई स्कूलों, मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी व अन्य अधिकारी गोमिया के कुर्कनालो स्थित गायत्री आजीविका सखी मंडल की पीडीएस दुकान में पहुंचे और जांच-पड़ताल की. दुकान में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई. शराब देख डीसी भड़क गईं. उन्होंने दुकान का लाइसेंस रद्द करने का आदेश दिया. साथ ही उत्पाद विभाग के अधिकारियों को दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. डीसी ने उमवि कुर्कनालो भी गईं. वहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया. विद्यालय के पुस्तकालय में रखी पुस्तकों को देखा और बच्चों से कहानी की पुस्तक पढ़वाई. निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, बेरमो एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही