Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डीसी ने 50 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों को किया समाज कल्याण विभाग के हवाले

Bokaro :  जिले के निजी भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले नौनिहालों के लिए एक अच्छी खबर है. अब इन्हें नव निर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने का अवसर मिलेगा, जहां सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी. शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में डीसी कुलदीप चौधरी ने प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती मेनका को नवनिर्मित 50 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों को हैंडओवर किया. इस अवसर पर डीसी ने प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को इन केंद्रों का संचालन अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया. दरअसल, आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाया गया है, जिसे लर्निंग म्यूजियम के रूप में भी विकसित किया गया है.

                61 केन्द्रों का हुआ निर्माण

कार्यक्रम में उपस्थित डीडीसी कीर्तीश्री ने बताया कि समाज कल्याण व मनरेगा के तहत कनवर्जेंस में जिले के विभिन्न प्रखंडों में 61 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया गया है. जिसमें आज 50 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों को संबंधित विभाग के हवाले कर दिया गया. शेष को भी जल्द ही हैंडओवर कर दिया जाएगा.

           जिले में सर्वाधिगक केन्द्र गोमिया में

सर्वधिक केंद्र गोमिया प्रखंड में हैं, जहां कुल 19 केंद्र हैं. वहीं, बेरमो प्रखंड में 02, चंद्रपुरा प्रखंड में 01, चंदनकियारी प्रखंड में 05, चास प्रखंड में 10, जरडीह प्रखंड में 01, कसमार प्रखंड में 04, नावाडीह प्रखंड में 01 और पेटरवार प्रखंड में 07 केन्द्र शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/bokaro-experience-based-education-is-the-medium-of-multidimensional-knowledge-outside-the-classroom-datta/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : क्लासरूम से बाहर बहुआयामी ज्ञान का माध्यम है अनुभव आधारित शिक्षा : दत्ता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही