Search

 
 
 

बोकारो : डीसी ने सर्वजन पेंशन के लाभुकों को साैंपा स्वीकृति पत्र, गोद भराई रस्म में भी शामिल हुईं

 

पोषण पर उत्कृष्ट कार्य करनेवाली सेविका-सहायिका सम्मानित

Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभुकों को प्रथम किस्त भुगतान व आंगनबाड़ी कर्मियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उपायुक्त ने कहा कि महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार 50 से 60 आयुवर्ग के सभी महिलाओं, अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के पुरुषों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना (सर्वजन पेंशन) के तहत जोड़ने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने सांकेतिक रूप से सर्वजन पेंशन योजना के 4 लाभुकों को पेंशन की प्रथम किस्त का स्वीकृति पत्र सौंपा. साथ ही लाभुकों के खाते पहली किस्त की राशि भी भेजी गई. मौके पर उपायुक्त द्वारा बच्चे को खीर खिलाकर अन्नप्रासन्न एवं गर्भवती महिला को गोद भराई की रस्म की गई. राष्ट्रीय पारिवारिक हित लाभुक योजना के भी 3 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किया गया. डीसी ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को सर्वजन पेंशन योजना के लाभ से कोई भी योग्य लाभुक वंचित नहीं रहे इसे सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही सेविका सहायिकाओं को गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक करने को कहा. वहीं, पोषण विषय पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सेविका सहायिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर दिव्यांग लोगों के बीच समाहरणालय परिसर में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार* द्वारा ट्राई साइकिल एवं अन्य दिव्यांग यंत्र वितरित किया गया. कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला पर्वेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही