Search

 
 
 

बोकारो : डीसी ने चंदनकियारी हल्का 5 कार्यालय का किया निरीक्षण, 2 कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश

 
Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने गुरुवार को चंदनकियारी अंचल कार्यालय के हल्का 5 कार्यालय का निरीक्षण किया. उनके साथ विधायक उमाकांत रजक भी थे. कार्यालय के रजिस्टर में रिकार्डों का संधारण नहीं होने, आवेदकों को नोटिस का तामिला सही से नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए डीसी ने अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक महेश नायक व हल्का कर्मचारी लालमोहन दास का वेतन रोकने का निर्देश दिया. उन्होंने दाखिल–खारिज के लंबित वादों, जीएम लैंड, अतिक्रमण आदि से संबंधित मामलों की बारी-बारी से समीक्षा की. अतिक्रमण से संबंधित मामलों की नियमित सुनवाई नहीं होने व धीमा निष्पादन किए जाने पर उन्होंने नारजगी व्यक्त की. सीओ को संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को शो-कॉज करने का आदेश दिया. समीक्षा क्रम में डीसी ने दाखिल–खारिज के आवेदनों पर प्रज्ञा केंद्रों द्वारा आवेदनकर्ता का मोबाइल नंबर जरूर लिना होना चाहिए. अपर समाहर्ता को इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं, हल्का कर्मचारियों को जीएम लैंड अतिक्रमित नहीं है, इसका सर्टिफिकेट समर्पित करने को कहा. सभी तरह के नोटिस का तामिला सही से कराने का निर्देश दिया.मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीटीओ वंदना शेजवलकर, बीडीओ अजय वर्मा, सीओ रवि आनंद, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-prime-minister-manmohan-singh-passes-away-breathed-his-last-in-aiims/">पूर्व

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही