Search

बोकारो: डीसी ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण, दिये निर्देश

Bokaro: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीसी कुलदीप चौधरी सोमवार को सेक्टर 12 स्थित बोकारो इस्पात विद्यालय पहुंचे. उन्होंने स्कूल में बने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. उनके साथ उप विकास आयुक्त कीर्ती श्री, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह और सामान्य प्रेक्षक बेरमो अनुमंडल प्रदीप कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. डीसी ने निरीक्षण के क्रम में निर्वाची पदाधिकारियों और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को ससमय मतगणना कराने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि मतगणना कार्य में तेजी से करना सुनिश्चित करें. ताकि प्रत्याशियों को समय पर परिणाम मिल सके. इसे भी पढ़ें- अरुणाचल">https://lagatar.in/shah-said-in-arunachal-pradesh-rahul-baba-open-your-eyes-remove-the-italian-glasses-then-you-will-see-what-pm-modi-has-done-in-8-years/">अरुणाचल

प्रदेश में बोले शाह, राहुल बाबा आंखें खोलो, इटालियन चश्मा निकाल दो, तो दिखेगा पीएम मोदी ने 8 साल में क्या किया है   
बता दें कि दूसरे चरण के तहत जरीडीह, कसमार और बेरमो प्रखंड में 19 मई को मतदान हुआ था. इसकी मतगणना आज बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 12 स्थित बोकारो इस्पात विद्यालय में बने मतगणना केंद्र में हुआ. सुबह सात बजे से ही सभी मतगणना कर्मी और निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी पहुंचने लगे थे. सुबह आठ बजे से जरीडीह, कसमार और बेरमो प्रखंड के सभी टेबलों पर मतों की गिनती शुरू हो गई थी. सुबह नौ बजे से मतगणना का परिणाम भी आने लगा था. इसे भी पढ़ें- क्वाड">https://lagatar.in/quad-summit-pm-modi-reaches-tokyo-grand-welcome-children-talk-in-hindi/">क्वाड

शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो पहुंचे, भव्य स्वागत, बच्चों ने हिन्दी में की बातचीत   
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//