Search

 
 
 

बोकारो: कृपाण मामले में डीसी ने दिये जांच के आदेश

 
Bokaro: डीसी कुलदीप चौधरी ने छात्र करणदीप सिंह मामले में जांच के आदेश दिये. डीसी ने करणदीप से कृपाण उतरवाकर परीक्षा में शामिल किए जाने के मामले पर बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी को जांच के आदेश दिये. सिख समुदाय ने डीसी से मिलकर जांच की मांग करते हुए आगे से इस प्रकार की घटना ना घटे इसकी मांग की थी. बता दें कि 10 मई को जिले के डीएवी स्कूल दुग्दा के छात्र करणदीप सिंह साइंस विषय की परीक्षा देने गये थे. उनका परीक्षा केंद्र बोकारो के पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर देवनगर में था. स्कूल में कृपाण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से मना कर दिया गया था. इस मामले को लेकर सिख समुदाय में असंतोष था. उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक की. इसे भी पढ़ें-  झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-rajya-sabha-elections-jharkhand-democratic-front-will-decide-in-whose-court-the-second-seat-will-go/">झारखंड

राज्यसभा चुनाव : झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा तय करेगा दूसरी सीट किसके पाले में जायेगी    
एक प्रतिनिधि मंडल ने डीसी से मिलकर इस मामले की जांच मांग की थी. सिख समुदाय का कहना है कि आगे इस तरह की घटना ना हो इस पर विद्यालय प्रबंधन को सचेत रहना चाहिए. क्योंकि शिक्षक पढ़े लिखे होते हैं. सिख समुदाय को यह अधिकार है कि कृपाण लेकर वह हवाई जहाज से लेकर अति संवेदनशील जगहों पर भी जा सकते हैं. ऐसे में जानकारी का आभाव शिक्षक को हो सकता है. इस पर सभी का ध्यान आकृष्ट कराना चाहिए. इसे भी पढ़ें-  चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chhau-dance-of-ichagarh-seen-in-the-closing-match-of-ipl-2022-at-narendra-modi-stadium-ahmedabad/">चांडिल

: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आईपीएल के समापन मैच में दिखा ईचागढ़ का छऊ डांस  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही