Search

 
 
 

बोकारो डीसी ने अमृत पार्क फेज 1-6 तक में हुई अनियमितता पर दिए जांच के आदेश

चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान एवं उप मेयर पूजा कुमारी आदि ने शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा से गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर नगर क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.
 

Bokaro : चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान एवं उप मेयर पूजा कुमारी आदि ने शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा से गोपनीय स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर नगर क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.

 

बैठक के दौरान शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने अमृत पार्क फेज-01 से फेज-06 तक की जांच करने का अनुमंडल पदाधिकारी चास को निर्देश दिया. साथ ही, विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा. इसके अतिरिक्त संस्कृति केंद्र निर्माण कार्य की भी जांच के निर्देश दिए.

 

उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए वृहद स्वच्छता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए.

 

बैठक में चास जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा करने तथा वृद्धाश्रम से संबंधित कार्यों की स्थिति पर विशेष समीक्षा बैठक आयोजित करने की बात कहीं. ताकि योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके.

 

उपायुक्त ने मेयर एवं डिप्टी मेयर को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक विस्तृत विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस डॉक्यूमेंट को सार्वजनिक कर योजनाओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही