Bokaro : बोकारो की डीसी विजिया जाधव ने रविवार को अपने आवास पर रुद्राभिषेक किया. वृंदावन से आए पांच पंडितों ने विधिवत पूजन- अनुष्ठान कराए. हर हर महादेव के घोषण से वहां का माहौल भक्तिमय हो गया. रुद्राभिषेक कराने वाले पंडित सूरज कुमार पांडेय ने बताया कि यह आयोजन अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. क्योंकि, 72 वर्षों बाद ऐसा दुर्लभ संजोग बना है. सावान में पांच सोमवार पड़े हैं. सावन माह का शुभारंभ सोमवार से हुआ और अंत भी सोमवार से ही हो रहा है. डीसी के आवास पर हुए रुद्राभिषेक में बोकारो के एसपी, डीडीसी, डीटीओ सहित जिले के कई आला अधिकारी शामिल हुए. पूजा के सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और दोपहर का भोजन भी किया. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-targeted-bjp-said-houses-are-being-demolished-on-the-basis-of-money/">सीएम
ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा, पैसे के दम पर तोड़े जा रहे हैं घर और पार्टी [wpse_comments_template]
बोकारो : डीसी ने अपने आवास पर किया रुद्राभिषेक, वृंदावन के पंडितों ने कराई पूजा
Leave a Comment