बोकारो : डीसी ने ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग का लिया जायजा
Bokaro : बोकारो जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव की तैयारी में युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है. डीसी विजया जाधव ने सोमवार को बोकारो के सेक्टर 8 बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का दौरा किया. उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट की विधानसभावार कमीशनिंग का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग के लिए प्रशिक्षित अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. सोमवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग का कार्य किया गया. डिस्पैच सेंटर पर ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग का कार्य 15 नवंबर तक क्रमवार चलेगा. इस अवसर पर एसी मो. मुमताज अंसारी, ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी मो. सफीक आलम व पीयूष समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: [wpse_comments_template]
Leave a Comment