Search

 
 
 

बोकारो : DC, SP, DDC और AC ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति दिखायी आस्था

 
Bokaro :  बोकारो डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव, पुलिस अधीक्षक (एसपी) पूज्य प्रकाश, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) संदीप कुमार और अपर समाहर्ता ( एसी) मो. मुमताज अंसारी ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मतदान किया. डीसी और एसपी ने कैंप 2 स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल में वोट दिये. वहीं डीडीसी और एसी ने सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल सेक्टर-1 सी में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. वोट देने के बाद डीसी और एसपी ने कहा कि मैंने वोट किया, क्या आपने किया. लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल हो, अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें. मतदान करने के बाद डीसी, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्र के बाहर लगे सेल्फी पॉइंट में फोटो खिंचवाकर सोशल साइट्स में अपलोड कर लोकतंत्र के प्रति आस्था दिखायी. [caption id="attachment_890199" align="aligncenter" width="416"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/e23fa18c-c0f2-4ee2-891e-377eeca75917.jpeg"

alt="" width="416" height="485" /> बोकारो में बूथ से वोट देकर निकलते एसपी पूज्य प्रकाश.[/caption]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही