Search

 
 
 

बोकारो : डीसी-एसपी ने सेक्टर व पुलिस पदाधिकारियों को समझाया कार्य दायित्व

 
Bokaro : बोकारो जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों बोकारो, गोमिया , बेरमो व चंदनकियारी में दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा. सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में मतदान कर्मियों का दल मंगलवार को रवाना होगा. डीसी विजया जाधव व एसपी मनोज स्वर्गियारी ने सोमवार को कैंप टू स्थित टाउन हाल में सभी सेक्टर पदाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्हें कार्यदायित्व समझाया. डीसी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए अपने कार्य दायित्व निभाएं. जिले के सभी मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी. कहा कि मंगलवार को मतदान कर्मियों की टीम डिस्पैच सेंटर से मतदान सामग्री के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच बूथ के लिए प्रस्थान करेगी. डीसी ने सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को बूथ पर पहुंचने के साथ ही हर बिंदु पर जांच-पड़ताल करेंगे. मतदान के दिन समय पर मॉक पोल कराने, बूथ के 200 मीटर की परिधि क्षेत्र में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने देने और शांतिपूर्ण मतदान कराने की प्रक्रिया से अवगत कराया. एसपी ने कहा कि प्रशासन ने मतदान की सारी तैयारी पूरी कर ली है. सभी सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मतदान टीम को निर्धारित रूटचार्ट के अनुरूप ही बूथ तक ले जाएं. रूट डाइवर्ट नहीं होना चाहिए. डिस्पैच सेंटर से सीधे अपने-अपने बूथ व ठहराव स्थल पर ही जाएंगे. जिला नियंत्रण कक्ष के संपर्क में हमेशा रहेंगे. मतदान संपन्न होने के बाद तय रूट चार्ट के अनुसार ही ईवीएम-वीवीपैट के साथ रिसिविंग सेंटर (आईटीआई मोड़ बाजार समिति चास) पहुंचेंगे. यह भी पढ़ें : बांग्लादेशी">https://lagatar.in/4-people-caught-in-infiltration-case-interrogated/">बांग्लादेशी

घुसपैठ मामले में पकड़े गए 4 लोगों से हुई पूछताछ, समन पर नहीं हुआ कोई उपस्थित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही