Bokaro : बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को बोकारो इस्पात नगर के सेक्टर-4 स्थित बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, डीडीसी कीर्तीश्री, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया. डीसी कुलदीप चौधरी व एसपी चंदन झा ने आमजनों को बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया. साथ ही, संविधान में दिए गए अधिकारों व नियमों के अनुपालन करने का आग्रह किया. इस अवसर पर डीपीएलआर श्रीमती मेनका, अपर समाहर्ता सादात अनवर, डीटीओ संजीव कुमार, डीपीआरओ राहुल भारती, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन, सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार, चास बीडीओ मिथिलेश कुमार, कार्यपालक अभियंता पीएचडी राम प्रवेश राम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, नोडल पदाधिकारी पंकज दूबे, परियोजना पदाधिकारी आदि ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. यह">https://lagatar.in/bermo-bk-gm-dedicates-mukti-rath/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : बीएंडके जीएम ने मुक्ति रथ किया समर्पित [wpse_comments_template]
बोकारो : डीसी, एसपी ने डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Leave a Comment