Search

 
 
 

बोकारो : डीसी-एसपी ने डीवीसी बोकारो थर्मल पावर प्लांट का किया निरीक्षण समेत दो खबरें

 

प्रधानमंत्री फरवरी में करने वाले हैं एफजीटी प्लांट का उद्घाटन

Bokaro Thermal : डीवीसी के बोकारो थर्मल स्थित 500 मेगावाट  के पावर प्लांट में 368 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एफजीटी प्लांट का उद्घाटन फरवरी के प्रथम सप्ताह में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे. एफजीटी पलांट का निर्माण पर्यावरण के नये मापदंड के तहत कोयला से सल्फर को अलग करने के लिए किया गया है. प्लांट के उद्घाटन की तैयारी के सिलसिले में बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी और एसपी आलोक प्रियदर्शी ने शनिवार को पावर प्लांट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने डीवीसी गेस्ट हाउस में डीवीसी अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में एचओपी आंनद मोहन प्रसाद, डीजीएम बीजी होल्कर व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे. जीएफटी प्लांट शुरू होने के बाद पावर प्लांट को सल्फर जैसे प्रदूषण के कारकों से पूरी तरह मुक्ति मिल जायेगी.

डीआईजी ने नक्सल पर पुलिस पदाधिकारियों संग की बैठक

Bokaro : कोयला प्रक्षेत्र के डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा ने शनिवार को बोकारो एसपी कार्यालय के सभागर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. डीआईजी ने अधिकारियों को नक्सल सहित संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बैठक के बाद डीआईजी ने बताया कि मृतप्राय हो चुके नक्सली संगठन गाहेबगाहे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं. हम उनके मंसूबे को कभी कामयाब नही होने देंगे. वहीं साइबर अपराध सहित संगठित अपराधियों पर भी नकेल कसने की पूरी तैयारी है. विधि व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए भी पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. बैठक में एसपी प्रियदर्शी आलोक समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-youth-murdered-in-tundi-and-body-thrown-in-well//">

धनबाद : टुंडी में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंका 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही