Search

 
 
 

बोकारो : डीसी-एसपी ने गोमिया चेकपोस्ट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

 
Bokaro : विधानसभा चुनाव को देखते हुए बोकारो जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस है. डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव व एसपी मनोज सवर्गिया ने रविवार को सीमावर्ती गोमिया चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक सर्विलांस टीम को जिले में प्रवेश करने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की सघनता से जांच करने और रजिस्ट्री में उनकी इंट्री करने का निर्देश दिया.  आपत्तिजनक सामग्री जैसे शराब, मोटी राशि आदि मिलती है, तो जब्त कर तुरंत जिला प्रशासन को सूचना दें. डीसी व एसपी ने चेकपोस्ट पर करीब एक घंटा तक रुककर स्वयं वाहनों की जांच की. वाहनों के डैस बोर्ड, डिक्की आदि की बारीकी से जांच की गई. उनके साथ डीडीसी गिरजा शंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी एसडीओ समेत अन्य पदाधिकारी भी थे. यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर:">https://lagatar.in/thugs-cheated-it-engineer-of-rs-7-74-lakh/">मुजफ्फरपुर:

साइबर ठगों ने आईटी इंजीनियर से ठगे 7.74 लाख
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही