Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : गणतंत्र दिवस परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का डीसी– एसपी ने किया निरीक्षण

Bokaro :  गणतंत्र दिवस (26) जनवरी की तैयारी जोरशोर से चल रही है. 24 जनवरी को सेक्टर-12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में अंतिम परेड का पूर्वाभ्यास हुआ. डीसी कुलदीप चौधरी एवं एसपी चंदन झा ने परेड का निरीक्षण लिया. गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का आयोजन भी इसी मैदान में किया जाएगा. डीसी व एसपी ने मुख्य समारोह में परेड को बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए. डीसी ने कहा कि हर्षोल्लास के साथ 74 वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण लिया. सभी प्लाटूनों ने निर्धारित समय पर अभ्यास पूरा किया. परेड में कुल 13 प्लाटुन शामिल हुए जो ये हैं- सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स, झारखंड आर्म्ड पुलिस फोर्स (जैप-4), डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स (पुरूष) ,डिस्ट्रिक्ट पुलिस फोर्स (महिला), होम गार्ड फोर्स, नेशनल कैडेट कॉर्प्स बीआइवी स्कूल सेक्टर टू डी, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चास, जीजीपीएस स्कूल सेक्टर-5, राजकीय उच्च विद्यालय लकड़ाखंदा सेक्टर-2 ए, एमजीएम स्कूल सेक्टर-4 एफ, दी पेंटाकोस्टल एसेंबली स्कूल. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कसमार एवं जरीडीह की छात्राओं ने बैंड बाजे का अंतिम पूर्वाभ्यास किया. समारोह आयोजित करने को लेकर पुलिस लाइन मैदान की रंगाई-पुताई की जा रही है. मौके पर डीडीसी कीर्तीश्री जी, अपर समाहर्त सादात अनवर, चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस उपाधीक्षक मुकेश कुमार व पूनम मिंज, विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक सुमन, पीआरओ राहुल कुमार भारती, मेजर अजीत कुमार झा समेत अन्य पदाधीकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=206083&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 23 से 25 दिसंबर तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही