Search

 
 
 

बोकारो : डीसी विजया जाधव ने दो पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

 
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और कार्यपालक दंडाधिकारी को भेजा पत्र  पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर जवाब देने का दिया निर्देश Bokaro : बोकारो डीसी विजया जाधव ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (DSWO) पूर्णिमा कुमारी और कार्यपालक दंडाधिकारी (Executive Magistrate) कुमार कनिष्क से स्पष्टीकरण मांगा है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जारी पत्र में लिखा गया है कि उन्होंने 25 फरवरी तक अवकाश लिया था, लेकिन 26 फरवरी से अब तक जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है. जिससे कार्यालय के आवश्यक कार्य और विभागीय कार्यों का निष्पादन प्रभावित हो रहा है. वहीं कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क को अपने कार्यों के अतिरिक्त जिला अवर निबंधक चास का कार्य करने का अधिकार दिया गया था, लेकिन उन्होंने अवर निबंधन कार्यालय चास में कोई भी निबंधन (रजिस्ट्री) कार्य नहीं किया. जिससे आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. साथ ही राज्य सरकार को राजस्व की भी क्षति हुई है. उपायुक्त ने दोनों पदाधिकारियों को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही