Search

 
 
 

4 अप्रैल तक हथियार जमा करें, नहीं तो लाइसेंस होगा रद्द : विजया जाधव

 
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अंतिम चेतावनी जारी की Bokaro : बोकारो डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव ने हथियार लाइसेंस धारियों के लिए अंतिम चेतावनी जारी की है. विजया जाधव ने लाइसेंस धारियों को 4 अप्रैल तक अपना हथियार संबंधित थाना, पुलिस केंद्र बोकारो या अधिकृत शस्त्र दुकान में जमा करने को कहा है. ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत लाइसेंस रद्द कर दी जायेगी.

18 से 24 मार्च तक हथियार जमा करने का दिया गया था निर्देश 

बता दें कि बोकारो जिला के सभी हथियार लाइसेंस धारियों को अपना हथियार संबंधित थाना, पुलिस केंद्र और अधिकृत शस्त्र दुकान में जमा करना था. ताकि लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण और भयमुक्त तरीके से कराया जा सके. इसको लेकर सभी थाना को 18 से 24 मार्च तक शस्त्रों का भौतिक निरीक्षण और जमा करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन अब तक कई लाइसेंस धारियों ने अपना हथियार जमा नहीं किया है. जिसके बाद बोकारो डीसी ने अंतिम चेतावनी जारी की.़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही