Search

 
 
 

बोकारो: DDC ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिये निर्देश

 
Bokaro: डीडीसी कीर्ती श्री ने शनिवार को बैठक की. समाहरणालय में हुई बैठक में कई पदाधिकारी मौजूद थे. डीडीसी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा लांच किए गए अग्निवीर योजना के बाद  हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. विशेषकर रेलवे स्टेशन/सड़कों पर सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान किया जा रहा है. जिले में भी ऐसी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता. इसलिए हमें अलर्ट मोड में रहने की आवश्यकता है. DDC ने पुलिस पदाधिकारियों को अपने सूचना तंत्रों को सक्रिय रखते हुए जरूरत के अनुसार चिह्नित स्थानों पर पुलिस बल प्रतिनियुक्त करने को कहा. डीडीसी ने विशेष कार्य पदाधिकारी  विवेक सुमन को अगले कुछ दिनों तक सभी स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त करने को कहा. बीडीओ/सीओ को थाना प्रभारियों के साथ संपर्क में रहते हुए पूरे क्षेत्र में निगरानी करने को कहा. कहा कि चिह्नित स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल प्रतिनियुक्त हैं या नहीं पदाधिकारी इसका भी निरीक्षण करेंगे. इसे भी पढ़ें-  पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-mothers-100th-birthday-pm-gave-a-shawl-pakhare-feet-as-a-gift/">पीएम

मोदी की मां का 100वां जन्मदिन : PM ने गिफ्ट में दी शॉल, पखारे पैर
बैठक में मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार और बेरमो एसडीपीओ सतीश चंद्र झा को क्षेत्र में जवानों का फ्लैग मार्च कराने को कहा. विरोध प्रदर्शन से रेलवे में कोयले की ढ़ुलाई प्रभावित नहीं हो इसे भी एसडीओ और एसडीपीओ को सुनिश्चित करने को कहा. कुछ प्रखंडों में चलंत दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार और बीडीओ/सीओ समेत पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- 44वां">https://lagatar.in/44th-chess-olympiad-pm-modi-to-launch-torch-relay-on-june-19/">44वां

शतरंज ओलंपियाड : प्रधानमंत्री मोदी 19 जून को करेंगे मशाल रिले की शुरूआत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही