Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो : डीडीसी ने सदर अस्पताल बोकारो का किया निरीक्षण, होगा कायाकल्प

Bokaro : सदर अस्पताल बोकारो का जल्द ही कायाकल्प होगा. सोमवार को डीडीसी कीर्तीश्री जीं ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. मौके पर चास के एसडीओ सह नोडल पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, जिला परिषद के जिला अभियंता व अन्य उपस्थित थे. डीडीसी ने सदर अस्पताल परिसर, विभिन्न विभागों, वार्डों आदि का निरीक्षण किया. उन्होंने सदर अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार का जीर्णोद्धार करने व डिजीटल डिस्प्ले लगाने का निर्देश दिया. ओपीडी व दवा वितरण केन्द्र का जायजा लेने के क्रम में अस्पताल के प्रत्येक वार्ड व रूम के बाहर डिजीटल डिस्प्ले लगाने को कहा. साथ ही मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था व प्रतिक्षा कक्ष की मरम्मत करने, अस्पताल के सभी क्षतिग्रस्त दरवाजों, शौचालय, पानी का रिसाव हो रहे छतो की मरम्मत के साथ पार्किंग एरिया को सुव्यवस्थित करने, ओपीडी में अवस्थित काउंटर में  बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं अस्पताल में एक लिफ्ट लगाने का निर्देश विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया. मौके पर एसीएमओ डॉ.एचके मिश्रा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.बीपी गुप्ता व अन्य चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-land-of-oustees-acquired-in-iepl-with-police-force-will-be-measured-former-mla/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पुलिस बल के साथ आईईपीएल में अधिग्रहित विस्थापितों की भूमि की होगी मापी : पूर्व विधायक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही